News Details

पंडित प्रदीप मिश्रा को दिव्य बालाजी के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का दिया आमंत्रण

May 25, 2026 Events 9 views
पंडित प्रदीप मिश्रा को दिव्य बालाजी के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का दिया आमंत्रण

3 जून को उनके प्रतिनिधि पहुंचेंगे छः गांव माखन

प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मंत्री डॉ कु विजय शाह और बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के द्वारा प्रदीप मिश्रा जी को 81 फीट ऊंची विशाल तिरुपति बालाजी की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित होने का अनुरोध किया।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बालाजी ग्रुप के इस भावपूर्ण आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि 3 जून को उनकी ओर से व्यवस्था देखने और स्थान का विश्लेषण करने के लिए प्रतिनिधि पहुंचेंगे।



पर्यावरणीय पहल को सराहा

पंडित प्रदीप मिश्रा को जब बालाजी ग्रुप के पेड़ स्थानांतरण वाले विजन का पता चला तो उन्होंने इस पुनीत कार्य की बड़ी प्रशंसा की, साथ ही कुबेरेश्वर धाम सीहोर में भी पेड़ स्थानांतरण करने के लिए कहा, चूंकि कुबेरेश्वर धाम में बड़े पेड़ नहीं है, और गर्मी में श्रद्धालुओं को बड़ी दिक्कत रहती है, जिसके लिए बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल ने उनको विश्वास दिलवाया कि वे जल्द ही सीहोर में उनके यहां पर धाम के आस पास से पीपल और बरगद जैसे बड़े और छायादार पेड़ों को उनके धाम में स्थानांतरित करवा देंगे।



यह ऐतिहासिक और भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी जनवरी माह में संपन्न होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां अभी से युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर हो रहे इस आयोजन और इसमें पंडित प्रदीप मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति से यह उत्सव बेहद खास होने वाला है, जिसमें देश भर से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।



धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना को मिलेगा बढ़ावा

इतनी विशालकाय 81 फीट ऊंची तिरुपति बालाजी की प्रतिमा की स्थापना से इस पूरे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को एक नया आयाम मिलेगा।